Aaj Ki Kiran

किसान आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

Spread the love

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किसान की मौत को संस्थागत हत्या करार देते हुए मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसान सुखवंत सिंह की मौत महज़ पुलिसिया ज्यादती नहीं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र की विफलता और भ्रष्टाचार का परिणाम है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में पुलिस तंत्र पूरी तरह बेलगाम हो चुका है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा एवं पुलिस अधिकारी कुंदन रौतेला के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और जबरन वसूली की धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी जन-आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में मुशर्रफ हुसैन, गौरव चौधरी, कुलदीप सिंह, नीरज सिंह, संजू बोरा, नीरज खाती, सारीम सैफी, वरुण चौधरी, राकेश टोपीवाला, परम संधू, शादन इक़बाल, अनीस अंसारी, रियासत हुसैन समेत कई कांग्रेसी शामिल हैं।