नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में एक महिला के साथ लिव इन में रहने वाले ने अपनी ही साथी की 13 वर्षीय किशोर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में खुद महिला ने ही अपने पार्टनर को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को शिकायत कर उसे गिरफ्तार करवाया। जानकारी के अनुसार महिला के पति की कुछ सालों पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद आरोपी उसके साथ कुछ समय से लिव इन में रह रहा था। महिला जैसे ही अपने दफ्तर के लिए जाती थी पीछे से आरोपी मासूम के साथ दुष्कर्म करता था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और उसकी काउंसलिंग भी करवाई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मासूम बच्ची छठी क्लास में पढ़ती है। पीड़िता के पिता की मौत तीन साल पहले हो गई थी। इसके बाद उसकी मां के साथ एक व्यक्ति लिव इन रिलेशन में रहने लगा। महिला अस्पताल में नौकरी करती है और कई बार उसकी नाइट शिफ्ट भी लगती है। ऐसे में जब भी महिला की नाइट शिफ्ट लगती थी तो आरोपी मासूम के साथ गलत हरकत करता था। इसके बाद उसके हौसले बढ़ते गए और कुछ दिन पहले उसने मासूम का बलात्कार भी कर दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। कुछ दिनों तक तो मासूम ने डर के चलते अपनी मां को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब आरोपी ने अपनी हरकतों को बंद नहीं किया तो बच्ची ने अपनी मां को आरोपी की करतूत के बारे में जानकारी दी। इसके बाद महिला ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई और रात को ऑफिस जाने की बात कह कर वो घर में ही छुप गई। इसके बाद जैसे ही आरोपी ने बच्ची के साथ गलत काम करना शुरू किया महिला ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।