Aaj Ki Kiran

किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म करने और गले पर चाकू रखकर गला काटने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक मौहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि बीती 3 दिसम्बर को पेट में दर्द होने पर वह अपनी नाबालिग पुत्री को सरकारी अस्पताल ले गयी। डाक्टर के  कहने पर कराये गये अल्ट्रासाउण्ड की 9 दिसम्बर को आयी रिपोर्ट में नाबालिग गर्भवती आयी। पूछने पर उसने बताया कि बीती 13 मार्च की रात 8 बजे मछली बाजार बांसफोड़ान निवासी सुहेल पुत्र अतीक ने उसे कपड़े खरीदने के बहाने घर बुलाया और जबरन कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इस बारे में किसी को बताने परे गले पर चाकू रखकर गला काटने की धमकी दी। इसके बाद 16 अप्रैल को सुहेल ने फिर उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुहेल के खिलाफ धारा 376, 342, 506 आईपीसी एवं 5/6 पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।  

5 thoughts on “किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

  1. Онлайн казино в Украине удобнее выбирать через сравнение бонусов и выплат. Популярные онлайн казино Украины часто имеют одинаковые игры, но разные условия. Мне скидывали ссылку вида http://www.topovye-kazino-onlajn.biz.ua для ориентира. Онлайн казино рейтинг лучших обновляется почти каждый месяц.
    Казино с лицензией вызывает больше доверия.
    Играть в онлайн казино на деньги стоит только после изучения обзора. Казино список с лицензиями упрощает выбор. Лучшее онлайн казино — это стабильность и поддержка. Топ сайтов казино удобно использовать как ориентир.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *