काशीपुर। अग्रवाल सभा में किराना सोशल वेलफेयर समिति के बैनर तले किराना व्यापारी संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार कर सर्वसम्मति से रितेश सिंगल उर्फ सीटू अध्यक्ष तथा राजकुमार यादव उपाध्यक्ष, )षि अग्रवाल महामंत्री, कपिल अग्रवाल, संजीव बत्रा एवं राजीव गोयल को उपसचिव, सचिन अग्रवाल उर्फ सोनू बिहारी को कोषाध्यक्ष, अंकुर अग्रवाल को आय व्यय निरीक्षक, आशीष अग्रवाल, अविरल सिंघल, शशांक चावला व अजय अग्रवाल को प्रचार मंत्री, राजपाल खरबंदा, धीरज अग्रवाल, सर्वेश कुमार, तुषार अग्रवाल, राघव बिंदल, सूरज अग्रवाल व आयुष गोयल को संगठन मंत्री, एडवोकेट शुभम सिंघल को कानूनी सलाहकार, सुधीर कुमार एवं सुरेश कुमार को विशेष आमंत्रित सदस्य जबकि संचित गोयल, सचिन माहेश्वरी, पीयूष अग्रवाल व अजय पाहवा को सदस्य बनाया गया। जयप्रकाश अग्रवाल, जय गोपाल, सुशील कुमार, सुनील कुमार कन्ते, सुशील अग्रवाल, प्रदीप कुमार, मुकेश अग्रवाल एवं राकेश अग्रवाल को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। साथ ही पुराने व नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
