काशीपुर में विभिन्न स्थानों पर हुए हिंदू सम्मेलनों में उमड़ी भीड़

काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न जगह हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज काशीपुर में तीन स्थानों पर हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। महापौर दीपक बाली ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। मंच पर संत-महात्माओं और वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण और धार्मिक जागरूकता पर अपने विचार रखे। भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
गोलू गार्डन में हुए कार्यक्रम के संयोजक सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय बॉबी। चामुंडा हिंदू जागरण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज रहे। यहां ब्लॉक प्रमुख चन्द्रप्रभा पार्षद मयंक मेहता, शशांक गहतोड़ी, उत्कर्ष अग्रवाल, विपिन मित्तल, डॉ. भारत भूषण गुप्ता, डॉ. रंजन शर्मा, डॉ. शतांशु माथुर, अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, संतोष श्रीवास्तव, डॉ. आलोक टंडन, शिवदत्त शर्मा, संजीव आकाश, अरुण वर्मा, गोपाल अग्रवाल, विमल माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्री गंगे बाबा मंदिर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का श्री सत्य सनातन हिंदू सम्मेलन समिति प्रताप एवं खत्रियान समिति काशीपुर के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि महंत विकास नाथ महाराज ने कहा कि हिन्दू जागे तो विश्व जगेगा, मानव का विश्वास जगेगा। विराट हिंदू सम्मेलन में बच्चों के मानसिक विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अब नई पीढ़ी को डर के साये से बाहर निकलने का समय आ गया है। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम काशीपुर के मंहत श्रीश्री108 मंहत लखनदास दास महाराज जी, मुख्य वक्ता पीयूष जी, विश्व हिंदू परिषद नैनीताल विभाग मंत्री विशिष्ट नीरजा चौधरी, सह विभाग कार्यवाहिका नैनीताल विभाग आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक अभिषेक गोयल एवं सर्वेश शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर संघ कार्यकर्ता रामरतन सक्सैना, उदय कुमार वशिष्ठ, सौरभ गुप्ता, अमित चतुर्वेदी, योगेश जोशी, अजय टंडन, अबंरीश गर्ग, सर्वेश शर्मा, आशीष शर्मा खुट्टू, अंकुर गुप्ता, मानवेंद्र मानस, पूर्व पार्षद संतोष देवी, सर्वेश शर्मा शशि, राजेश सैनी एडवोकेट समेत सैंकड़ों सनातनी महिला पुरुष उपस्थित रहे। आवास विकास में भी हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें केके अग्रवाल, डॉ. आरसी शर्मा, आदित्य शास्त्री, सुशील शर्मा, गुरविंदर सिंह चंडोक, सुशील शर्मा, तेजवीर सिंह चौहान, पार्षद पुष्कर बिष्ट, संदीप सिंह मोनू, योगेश बिश्नोई, पार्षद मनोज जग्गा सहित सैंकड़ों स्त्री पुरुष शामिल हुए।
