काशीपुर के छात्र सौरभ ने किया नाम रोशन

काशीपुर। शांति कुंज परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 के राज्य स्तरीय पुरस्कार सूची में प्रथम स्थान पर चयनित राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा, काशीपुर के छात्र सौरभ पुत्र रंजीत सिंह निवासी खरमासा कालोनी, काशीपुर ने राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में 8 फरवरी को स्वर्गपुरी आश्रम रेसकोर्स देहरादून निकट पुलिस लाइन रेसकोर्स देहरादून में पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही कुल मिलाकर सभी वर्गाे में उधम सिंह नगर जनपद के छात्रों ने तीन पुरस्कार प्राप्त किये हैं, जिनमें नव चेतना पब्लिक स्कूल खटीमा के कक्षा 7 के छात्र सुमित भट्ट पुत्र श्री भुवन भट्ट ने द्वितीय एवं राजकीय इण्टर कॉलेज बरहैनी बाजपुर की कक्षा 10 की छात्रा नीलम कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
