Aaj Ki Kiran

कार से उतरकर शख्स ने बीच सड़क खुद को लगाई आग इलाज के दौरान मौत

Spread the love


नई दिल्ली । दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है और वह निजी ड्राइवर था। यह घटना शुक्रवार रात की है। पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 10.00 बजे कल्याणपुरी थाने में पीसीआर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि खिचड़ीपुर के कल्याणपुरी बस स्टैंड के नजदीक मदर डेयरी बूथ के पास एक व्यक्ति खुद को आग लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही पीडि़त को एलबीएस अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में पता चला कि पीडि़त सैंट्रो कार में आया था और उसने खुद को आग लगाने से पहले अपने शरीर पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया था। क्राइम और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमों ने भी मौके का मुआयना किया। इसी बीच पीडि़त कीं गंभीर हालत को देखते हुए उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां गंभीर रूप से चल चुके शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

One thought on “कार से उतरकर शख्स ने बीच सड़क खुद को लगाई आग इलाज के दौरान मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *