-विवाहिता ने दर्ज कराया पति व सास पर मुकदमा
काशीपुर। विवाहिता का उत्पीड़न करने तथा दहेज में एक कार, एसी व दस लाख रूपये नकद की मांग करने के आरोप में पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गंगे बाबा मंदिर रोड स्थित नई बस्ती निवासी आशिया पुत्री नाजिम रजा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि9 फरवरी 2019 को उसका निकाह मौहल्ला अल्लीखां निवासी यासर अली पुत्र अजीम अहमद सिद्दीकी से हुआ था। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही पति व सास कम दहेज का ताना देते हुए टाटा नैक्सोन कार व नकद दस लाख रूपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने की दशा में जिंदा जला देने की धमकी दी गई। जुलाई 2019 की दोपहर बहुत गर्मी है आज, कहकर मायके से एसी लाने को कहा गया और मारपीट की गई। माता-पिता को बुलाने पर उनसे भी कार, नकदी, एसी की डिमांड की और आशिया को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि नवम्बर माह में लड़की पैदा होने पर उसे और परेशान किया जाने लगा। सोने चांदी के जेवरात छीनकर तलाक की धमकी दी गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति यासर अली तथा सास नाहिद परवीन के खिलाफ धारा 498ए/323/506 आईपीसी एवं 3/4 दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
