काशीपुर। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर गत सायं जीजीआईसी रोड से नगर निगम प्रांगण तक मशाल यात्रा नगर मंडल भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों द्वारा निकाली गई, जिसका नेतृत्व नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने किया।
नगर निगम प्रांगण स्थित करगिल वाटिका में करगिल के बलिदानियों को श्र(ांजलि देते हुए उनके शौर्य को नमन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि करगिल की इस ऐतिहासिक जीत को हर साल 25 जुलाई को करगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो हमारी सेना के गौरवशाली इतिहास की यादों को ताजा करता है। इस लड़ाई में हमारे देश के 527 जवानों ने बलिदान दिया और भारत माता के सिर को गर्व से ऊंचा रखा। उनके इस बलिदान को हम कभी नहीं भुला सकते। मशाल यात्रा में पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, निवर्तमान महापौर ऊषा चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विनीत चौधरी, आशीष गुप्ता, दीपक बाली, ईश्वर चंद्र गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, मोहन बिष्ट, समरपाल चौधरी, आशीष अरोरा बॉबी, नितिन कुमार गोले, राजीव अरोरा बच्चू, कल्पना राणा, मंजू यादव, अर्जुन सिंह ठाकुर, रवि पाल, लवीश अरोरा, कविता यादव, राहुल पैगिया, रवि प्रजापति, रजत सि(ू, सर्वेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।