Aaj Ki Kiran

काबीना मंत्री ने तहसीलदार को दिये सर्किल रेट पर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश

Spread the love


-भाजपा नेता दीपक मैंथा के आवास पर हुआ सुबोध उनियाल का किया जोरदार स्वागत

काशीपुर। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने काशीपुर तहसील क्षेत्र में सर्किल रेट को लेकर चल रही विसंगति के संदर्भ में रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश तहसीलदार को दिये हैं।
कैबिनेट मंत्री उनियाल शुक्रवार को भाजपा नेता दीपक अग्रवाल मैंथा व उदित अग्रवाल के गिरीताल रोड स्थित आवास पर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने जमीनों के सर्किल रेट में संशोधन को जनहित में उचित बताते हुए कहा कि कोविड के बाद हुई वृ(ि से न केवल राजस्व वृ(ि होगी, बल्कि इससे विकास कार्यो को गति मिलेगी और काश्तकारों को भी भूमि का उचित मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सर्किल रेट संशोधन में सभी पहलुओं का पूरा होमवर्क किया गया है। इस बीच श्री उनियाल को भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने अवगत कराया कि जनपद ऊधमसिंहनगर की काशीपुर तहसील क्षेत्र में सर्किल रेट को लेकर विसंगति बनी हुई है। अधिवक्ता खुलकर विरोध करते हुए महीनेभर से आंदोलित हैं। उन्होंने इस विसंगति को दूर कराने का आग्रह कैबिनेट मंत्री से किया। कैबिनेट मंत्री श्री उनियाल ने मौके पर मौजूद तहसीलदार यूसुफ अली को तलब कर निर्देशित किया कि काशीपुर में यह विसंगति क्यों? के संदर्भ में रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित की जाए। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर श्री उनियाल का जोरदार स्वागत हुआ। वहीं, कैबिनेट मंत्री श्री उनियाल ने भारतीय वैश्य महासंघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर शक्ति प्रकाश अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर सत्यम अग्रवाल का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शक्ति प्रकाश अग्रवाल, सर्वेश शर्मा शशि, सत्यम अग्रवाल, राजकुमार चैहान, वासु शर्मा, मनोज मनराल, दिनेश नेगी, प्रवीण सेठी, सचिन गोयल, आशीष गोयल, पुष्प अग्रवाल, गौरव गुप्ता, पुनीत अग्रवाल व ब्लाॅक प्रमुख अर्जुन कश्यप आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *