Aaj Ki Kiran

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: एसएसपी

Spread the love

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: एसएसपी
-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में आयोजित गोष्ठी में दिये निर्देश

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: एसएसपी
कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: एसएसपी

काशीपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने काशीपुर कोतवाली में शहर के वरिष्ठ नागरिकों, पार्षदों, रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। बैठक का उद्देश्य शहर की प्रमुख समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की ठोस रणनीति बनाना रहा।
बैठक में उठाये गये प्रमुख मुद्दों में शहर में बढ़ती नशे की समस्या पर सख्त कार्रवाई, स्कूल समय में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने की मांग, रेलवे लाइनों के पास बाहरी लोगों का सत्यापन व निगरानी, शहर में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने और स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान, महिलाओं की सुरक्षा और भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण, आगामी त्योहार होली व रमजान को देखते हुए शांति व्यवस्था की तैयारी करने आदि मांगें रखी गयी, जिस पर एसएसपी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए काशीपुर कोतवाल हरेंद्र चौधरी व ट्रैफिक इंचार्ज को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिब( है। अपराध नियंत्रण में जनसहयोग को जरूरी बताते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर चरणब( कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसपी काशीपुर एस.के. सिंह, सीओ वैभव सैनी, एसएसआई नवीन बु(ानी सहित पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।