कांग्रेस स्थापना दिवस पर किया विचार गोष्ठी का आयोजन

काशीपुर। 140 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा, गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, ए.ओ. ह्यूम के चित्रों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दिवगंत नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास बलिदान और त्याग का इतिहास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जाति-धर्म से उपर उठकर जनता के लिए काम किया है। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्र में विकास के नए आयाम लिखे हैं। जिसका श्वेय कांग्रेस के दिवगंत नेताओं को जाता है। संचालन मुशर्रफ हुसैन ने किया। कार्यक्रम में विकल्प गुड़िया, राकेश भगत, मोहम्मद हनीफ अंसारी, डॉ. करण पाल, इलियास महीगीर, सुभाष पाल, गोपाल सिंह सैनी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विकल्प गुड़िया, सुशील भटनागर, गौरव रस्तोगी एडवोकेट, जगदीश चंद्र पपने, दीपक गुप्ता, अनिल शर्मा सहित तमाम कांग्रेसी जन्म मौजूद रहे।
