Aaj Ki Kiran

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल कर रहीं सभी को जोड़ने का प्रयास

Spread the love

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल कर रहीं सभी को जोड़ने का प्रयास

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल कर रहीं सभी को जोड़ने का प्रयास
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल कर रहीं सभी को जोड़ने का प्रयास

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अलका पाल के काशीपुर महानगर अध्यक्ष बनने के बाद उपजे विरोध के स्वर अब धीरे-धीरे थमते दिखाई दे रहे हैं। अलका पाल ने महानगर अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के वरिष्ठों के घर-घर पहुंच रूठे हुए को मनाने की कवायद तेज कर दी है। जिसमें वह काफी हद तक सफल भी होती दिखाई दे रही हैं। वहीं उन्हें कई जो पूर्व में विरोध के स्वर अलाप रहे थे अब उनका आशीर्वाद भी मिलता दिखाई दे रहा है।
बीते दिनों अलका पाल ने मनोज अग्रवाल, संदीप सहगल, अर्पित मेहरोत्रा, त्रिलोक सिंह अधिकारी आदि कई कांग्रेसियों के घर पहुंच उन्हें मनाकर मिठाई खिलाते हुए उनका आशीर्वाद लिया। गत दिवस अलका पाल ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व प्रदेश सचिव अरूण चौहान के निवास पर पहुंच उनके गिले शिकवे भी दूर करते हुए उनका भी आशीर्वाद लिया। इस मौके पर त्रिलोक सिंह अधिकारी समेत चौहान परिवार मौजूद रहा।