Aaj Ki Kiran

कांग्रेसियों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

Spread the love


काशीपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट के फैसले पर कांग्रेसजनों द्वारा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में आज महाराणा प्रताप चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को भाजपा की हिटलरशाही सरकार दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं की विचारधारा से जुड़े हैं। आज देश का हर एक नागरिक राहुल गांधी द्वारा चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा से जुड़कर कौमी एकता की मिसाल कायम कर रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए डर के साये में है और राहुल गांधी को षड्यंत्र कर फंसाने की कोशिश की जा रही है, जिसका समस्त कांग्रेस जन विरोध करते हैं। पुतला दहन के दौरान मनोज जोशी एडवोकेट, एनसी बाबा, अरुण चौहान, इंदुमान, अलका पाल, नौशाद हुसैन पार्षद अनीस अंसारी, जितेंद्र सरस्वती, जफर मुन्ना, सुरेंद्र सागर, मोहम्मद हनीफ, सद्दाम हुसैन, माजिद अली, राजू छीना, कमल गुजराल, ब्रह्मा पाल, अफसर अली, इरशाद गुड्डू आदि कांग्रेसी मौजूद थे।

One thought on “कांग्रेसियों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

  1. Понравилось, что есть и расходники, и редкие запчасти для мотоциклов. Для тех, кто ищет магазин запчастей для мотоциклов магазин запчастей для мотоциклов. Покупал запчасти на мото, всё пришло быстро и без проблем.
    Здесь реально удобно покупать мототовары. Ассортимент закрывает большинство популярных моделей. Хороший мото магазин запчасти с актуальными позициями. Магазин мотозапчастей в Киеве с доставкой по стране. Понравилось, что всё понятно даже без звонков. Хороший выбор для тех, кто обслуживает мото сам. Мотозапчасти Украина — достойный уровень сервиса.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *