कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा
फोटो-3 यात्रा के समापन पर महाराणा प्रताप चौक पर मौजूद कांग्रेसी
काशीपुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा हेतु आज महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मौहल्ला किला में समस्त कांग्रेसजन एवं स्थानीय जनता एकत्र हुई। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा मैन बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक निकाली गई।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली के प्रभारी बाजपुर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया था जिसमें सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोगों ने एकजुट का परिचय यात्रा के दौरान दिया। कार्यक्रम में पीसीसी सचिव अरुण चौहान,अलका पाल, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह आशीष अरोरा बॉबी, शफीक अहमद अंसारी, महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ़ हुसैन आदि तमाम कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि आज देश में भ्रम की राजनीति कर युवाओं को भड़काया जा रहा है। वह लोग भारत को जोड़ नहीं रहे अपितु धर्म के नाम पर भारत की एकता अखंडता सद्बु(ता को खंड-खंड करने का काम कर रहे हैं परंतु जनता इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। इस दौरान हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, इंदुमान, शशांक सिंह, अर्पित मेहरोत्रा, राहुल रमनदीप, जितेंद्र सरस्वती, रवि ढींगरा, मोहम्मद आरिफ पूर्व पार्षद, हनीफ गुड्डू, राजेंद्र शर्मा, विनोद कुमार होंडा, मनोज पंत, माजिद अली पार्षद, इलियास महीगीर, अजीता शर्मा, अब्दुल अजीज कुरैशी, अब्दुल कादिर, राशिद फारुकी, लवदीप सिंह, डा.अशफाक हुसैन आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीयगान के साथ किया गया।