Aaj Ki Kiran

कांग्रेसियों ने किया केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

काशीपुर। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई से कांग्रेसियों में नाराजगी है। आज कांग्रेसियों ने एसडीएम कोर्ट में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राजनीतिक प्रतिशोध और द्वेष भावना से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। मामले में कांग्रेस की तरफ से उपाजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भी ज्ञापन भेजा गया, जिसमें केंद्र की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एड., मनोज जोशी, अरूण चौहान, शफीक अहमद अंसारी, अब्दुल सलीम एड., अनुपम शर्मा, सुभाष पाल, इन्दर सिंह, महेन्द्र बंदी, अफसर अली, सि(ार्थ, त्रिलोक सिंह अधिकारी, इंदूमान, जया शर्मा, प्रदीप जोशी आदि शामिल रहे।

One thought on “कांग्रेसियों ने किया केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *