Aaj Ki Kiran

कच्ची शराब व चाकू के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। भारी मात्रा में कच्ची शराब व एक चाकू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कुंडा पुलिस ने गश्त के दौरान गोविंद नगर गढ़ीनेगी निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र गुरनाम सिंह को रबर ट्यूब में भरी 41 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 60;1द्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं थाना क्षेत्रांतर्गत एक अस्पताल के पास कच्चे रास्ते से ग्राम बैलजुड़ी निवासी जुबैर पुत्र यामीन को एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसआई मनोहर चन्द्र, होशियार सिंह एवं कां. मनोज जोशी व त्रिलोक सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *