Aaj Ki Kiran

कच्ची शराब बनाते एक गिरफ्तार

Spread the love



-शराब बनाने उपकरण व 40 लीटर कच्ची शराब बरामद

काशीपुर। कुण्डेश्वरी क्षेत्र में बंगाली कालौनी से कुछ दूर जंगल में कच्ची शराब की कसीदगी करते  एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण एवं रबर ट्यूब में भरी 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरू( आबकारी अधिनियम की धारा 60 ;2द्ध के तहत केस दर्ज किया गया है।
कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी की टीम ने चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चौकी क्षेत्रान्तर्गत बंगाली कालौनी से कुछ दूर जंगल में कच्ची शराब की कसीदगी के खिलाफ छापामार की। इस दौरान मौके पर एक व्यक्ति कसीदगी करते पाया गया। उसे गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण एवं शराब टयूब में भरी 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम मुकुन्दपुर दभौरा एहतमाली थाना आईटीआई निवासी मनोज सैनी पुत्र महिपाल बताया गया है। इसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 ;2द्ध के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *