काशीपुर। कुण्डेश्वरी क्षेत्रान्तर्गत जगतपुर में जय स्टोन क्रेशर के पीछे कच्ची शराब की कसीदगी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण व 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 ;2द्ध के तहत केस दर्ज किया गया है। कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश के मुताबिक चौकी क्षेत्रान्तर्गत जगतपुर में जय स्टोन क्रेशर के पीछे कच्ची शराब की कसीदगी करने की सूचना मिलने पर मौके पर छापामारी की गई तो एक व्यक्ति शराब की कसीदगी करते मिला। उसे गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण व 50 लीटर कच्ची शराब बरामद कर ली। गिरफ्तार व्यक्ति ग्राम जगतपुर निवासी गुरताज पुत्र सतनाम सिंह बताया गया है। छापामार टीम में चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश, कांस्टेबल त्रिभुवन, विजय कुमार, लक्ष्मण और विनोद शामिल थे।

Теперь мы не тратим время на оформление импортных документов, всё делает команда сопровождения ВЭД. Работают грамотно, всегда вовремя и без ошибок. Настоящие профессионалы своего дела https://vsoprovozhdenie1.ru/