Aaj Ki Kiran

कच्ची शराब की भट्टी पर छापेमारी में एक गिरफ्तार

Spread the love



-100 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद


पुलिस गिरफ्त में आरोपी व बरामद सामान
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध शराब की रोकथाम और बिक्री पर कार्रवाई करते हुए कुंडेश्वरी चौकी पुलिस द्वारा मालवा फार्म  के पास बहल्ला नदी के किनारे रम्पुरा में कच्ची शराब बना रहे सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदर पुत्र जोगेंद्र सिंह को एक जूट के बोरे में 72 पाउच में भरी 60 लीटर कच्ची शराब तथा रबर की ट्यूब में भरी 40 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 ;2द्ध के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी, कां. किशोर कुमार, कुलदीप व दीवान गिरी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *