Aaj Ki Kiran

कच्ची शराब की भट्टी तोड़ी व शराब बनाने वाले उपकरण के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

कच्ची शराब की भट्टी तोड़ी व शराब बनाने वाले उपकरण के साथ एक गिरफ्तार
-50 लीटर कच्ची शराब समेत एक धरा

 

कच्ची शराब की भट्टी तोड़ी व शराब बनाने वाले उपकरण के साथ एक गिरफ्तार
कच्ची शराब की भट्टी तोड़ी व शराब बनाने वाले उपकरण के साथ एक गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब की भट्टी व शराब बनाने वाले उपकरण समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है साथ ही लगभग 3 हजार लीटर लहन नष्ट कर 21 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरखेड़ी में बहेला नदी के किनारे से कच्ची शराब बनाते हुए सुच्चा सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम छोटी बरखेड़ी, काशीपुर को कच्ची शराब बनाने के उपकरण 02 ड्रम लोहा, 04 प्लास्टिक पाइप, 02 एल्यूमिनियम के चकोर पाइप, 02 प्लास्टिक के पीले रंग के जार और लगभग 21 कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 60;1द्ध/60;2द्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। इस दौरान टीम ने तीन हजार लीटर लहन भी नष्ट किया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, कांस्टेबल बलवंत सिंह, योगेश पांडे और रमेश बांग्याल थे।
उधर कुण्डेश्वरी चौकी पुलिस ने एक कच्ची शराब तस्कर को करीब 50 लीटर अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया है। चन्दन सिंह बिष्ट व हे.कां. जितेन्द्र बिष्ट, का0 वीरेन्द्र बिष्ट के चौकी कुण्डेश्वरी से बहवाले रपट नं. 14 गश्त करते हुए ढकिया रोड होते हुए वन विभाग चेक पोस्ट जुड़का के पास पहुंचे तो एक सूचना पर  मनजिन्दर सिंह पुत्र लक्खा सिंह निवासी ग्राम जगतपुरए थाना काशीपुर को 50 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।