Aaj Ki Kiran

ऑफिस कर्मचारी लैपटॉप लेकर फरार, रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

काशीपुर। ऑफिस में कार्यरत युवक लैपटॉप लेकर फरार हो गया। उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आईटीआई थाना अंतर्गत अलीगंज रोड स्थित गणपति अपार्टमेंट निवासी सुरेंद्र चौधरी पुत्र रमेश चंद्र ने टांडा उज्जैन रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि अलीगंज रोड स्थित ढकिया गुलाबो मोड़ पर उसका ऑफिस है, जिसमें ढकिया गुलाबो निवासी भूपेंद्र सैनी पुत्र लेखराज सैनी कार्य कर रहा था। सुरेन्द्र के मुताबिक बीती 10 जनवरी की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह ऑफिस पहुंचा तो देखा कि वहां कोई नहीं था और लैपटॉप गायब था। शक जताया कि भूपेन्द्र उक्त लैपटॉप चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र के खिलाफ धारा 380 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *