एससी गुड़िया की जयंती पर आईएमटी व चंद्रावती महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम

काशीपुर। एससी गुड़िया आईएमटी एवं चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्थापक स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की 93वीं जयंती श्र(ापूर्वक मनाई गई।
बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशकों, प्राचार्य सभी फैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर्स ने स्व. गुड़िया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर निदेशक डॉ. केवल कुमार ने श्री गुड़िया का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि श्री गुड़िया ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए, वह अविस्मरणीय हैं। इस अवसर पर निदेशक प्रशासन पवन कुमार बक्शी, प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल सहित सभी फैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहे। उधर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज पूर्व सांसद व महाविद्यालय के संस्थापक स्व. सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया की जयन्ती श्र(ा, सम्मान व भावनात्मक वातावरण में मनाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त, उनकी पुत्री एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने समस्त स्टाफ के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की व केक काटकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। दीपिका गुड़िया आत्रेय ने भावुक शब्दों में अपने पिता जी के जीवन, उनके संस्कारों एवं परिवार व समाज के प्रति उनके समर्पण की बातें साझा कीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
