Aaj Ki Kiran

एसपी विशाखा अशोक भदाणे का पौने दो वर्ष का कार्यकाल रहा सराहनीय

Spread the love

एसपी विशाखा अशोक भदाणे का पौने दो वर्ष का कार्यकाल रहा सराहनीय

एसपी विशाखा अशोक भदाणे का पौने दो वर्ष का कार्यकाल रहा सराहनीय
एसपी विशाखा अशोक भदाणे का पौने दो वर्ष का कार्यकाल रहा सराहनीय

रुद्रप्रयाग। जनपद में नियुक्त पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे का पौने दो वर्ष कार्यकाल रहा सराहनीय रहा। एसपी का स्थानान्तरण अपराधध्क्राइम अगेंस्ट वूमन, पुलिस मुख्यालय के पद पर होने पर पुलिस परिवार की ओर से विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए एसपी को कुशल अधिकारी होने के साथ ही अधीनस्थ पुलिस बल के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया। पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक विशाखा ने कहा कि पौने दो वर्ष के कार्यकाल में आप सभी के सहयोग यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सका है। वर्ष 2023 में रिकार्ड तोड यात्रा रही तो इस वर्ष की यात्रा का शुरुआती समय काफी चैलेंजिंग रहा। हम सकुशल ढंग से यात्रा का संचालन कर पाए इसके लिए सभी कार्मिकों ने अपना योगदान दिया। उन्होंने उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रतिसार निरीक्षक विकास पुण्डीर, समस्त थाना प्रभारी, चैकी प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *