एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन लाइव सेट एप्लीकेशन के फाउंडर अमृतेश पार्थ द्वारा लाइव सेट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विषय के अंतर्गत स्वयंसेवियों को ऐप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन, प्लेसमेंट, सोशल मीडिया, इवेंट, अलर्ट सिस्टम, इंटरनलशिप, आदि की जानकारी दी गई।
सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मुख्य अतिथि मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सि(ांत माथुर के करकमलों से हुआ। शिविर समापन में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक, कुमाऊंनी, गढ़वाली हरियाणवी, शास्त्रीय नृत्य, एवं लक्ष्य गीत आदि प्रस्तुत किये। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कीर्ति पन्त ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंच का संचालन डॉ. वंदना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. रमा अरोरा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. मंगला, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमति प्राची धौलाखंडी, कु. सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।
