एक लुटेरी दुल्हन ने 6 लड़कों से की शादी, फिर सभी की हुई बर्बादी

Spread the love


-पानीपत जिले में लूटेरी दुल्हन का छठा पति भी पुलिस के सामने आ गया है
-पीड़ित ने कहा कि ये लोग ग्रुप बना कर लोगों को ठग रहे हैं, पुलिस मामले में गंभीर
पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में लूटेरी दुल्हन का छठा पति भी पुलिस के सामने आ गया है। उसने भी दावा किया है कि उसकी भी लुटेरी दुल्हन अंजू के साथ शादी हुई थी। बिचैलिए ने 2 लाख रुपए लेकर शादी करवाई। अंजू के खिलाफ पानीपत में तीन मुकदमें पहले दर्ज हो चुके हैं। अब इस दुल्हन का पानीपत से छठा पति भी सामने आया है। जिसकी शिकायत पर समालखा थाना पुलिस को दी है। पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर लूटेरी दुल्हन समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। शिकायत में गौरव किवाना का रहने वाला है। उसकी शादी 13 जनवरी को अंजू (35) निवासी दुर्गा कॉलोनी सेक्टर 6 करनाल के साथ हुई थी। उसकी शादी अमित सिंह ने 2 लाख रुपए लेकर करवाई थी। अमित उसे, उसकी बहन व जीजा को बाला के घर ले गया और उसकी शादी अंजू के साथ करवा दी। शादी के कुछ दिन बाद 20 जनवरी को अंजू ससुराल से अपने घर करनाल चली गई।
  इसके बाद उसने गौरव के साथ वापिस ससुराल जाने से मना कर दिया था। गौरव का कहना है कि शादी में उन्होंने चांदी की चुटकी, पाजेब व सोने की नाक की नथली दी थी। यह भी अंजू अपने साथ ले गई थी। गौरव के बार-बार कहने के बाद भी वह वापिस नहीं लौटी। गौरव का कहना है कि अब उसे पता लगा कि अंजू ने उससे शादी करने के बाद दो शादियां और कर ली हैं। जिसमें एक शादी राजेंद्र निवासी गांव नौल्था के साथ 21 फरवरी को की थी। उसके साथ यह शादी अंजू, शादी एजेंट अमित पुत्र बिजेन्द्र सिंह, शादी एजेंट बाला व उनके साथियों ने मिलकर साजिश रची है। इन्होंने उसके व अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी करके बार-बार शादी की। उससे भी शादी के नाम पर रुपए ऐंठ लिए गए। लूटेरी दुल्हन का शिकार हो चुका नौल्था निवासी पीड़ित राजेंद्र कुमार ने बताया था कि अंजू की पहली शादी सतीश निवासी खेड़ी करम शामली के साथ हुई थी। इससे एक बच्चा भी है। दूसरी शादी एक जनवरी को राजस्थान में हुई थी, जो अंजू ने आधार कार्ड में अपने पिता का नाम बदलवाकर की थी। तीसरी शादी सुनील बुटाना से 15 फरवरी की हुई। चैथी शादी 21 फरवरी को राजेंद्र निवासी नौल्था से हुई और पांचवीं शादी गौरव निवासी कुताना के साथ हुई है। पीड़ित ने कहा कि ये लोग ग्रुप बना कर लोगों को शादी कराने के नाम पर ठग रहे हैं। समलखा पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello