Aaj Ki Kiran

उ0प्र0 की कानून व्यवस्था देश व दुनिया के लिए नजीर: योगी आदित्यनाथ

Spread the love


मुख्यमंत्री ने 56 जनपदों के लिए मॉडर्न प्रिजन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत 05 वर्षों में देश की सबसे अधिक आबादी के राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए पुलिस आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को प्रारम्भ किया गया था। पुलिस बल के आधुनिकीकरण और तकनीक से युक्त करने की प्रक्रिया के तहत प्रदेश में जिन कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया गया था, उसके परिणाम सामने हैं। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश व दुनिया के लिए अनेक मामलों में नजीर बनी है। प्रदेश में अपराधियों में आज कानून का भय है, प्रदेश में कानून का राज है।
मुख्यमंत्री रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अन्तर्गत 56 जनपदों के लिए मॉडर्न प्रिजन वैन के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर मॉडर्न प्रिजन वैन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी को सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके मन में सुरक्षा का अहसास कराने की दृष्टि से सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। पुलिस बल में रिक्त पदों को भरने के लिए 01 लाख 56 हजार से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती को पारदर्शी तरीके से समयबद्ध ढंग से पूरा किया गया है। भर्ती किये गये पुलिस कार्मिकों की ट्रेनिंग, हर रेंज में साइबर थानों की स्थापना तथा जोन स्तर पर एफ0एस0एल0 लैब्स की स्थापना के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया गया है। मॉडर्न प्रिजन वैन उसी श्रृंखला का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैदियों को जेल से अदालत तथा अदालत से जेल तक लाने में जिन वाहनों का उपयोग पुलिस बल करता था, वे पुराने पड़ चुके थे। उनमें तकनीक का उपयोग नहीं किया गया था। आपराधिक गिरोह कैदियों को छुड़ाने की शरारतपूर्ण चेष्टा करते थे। आज उपलब्ध कराई जा रहीं मॉडर्न प्रिजन वैन आधुनिक तकनीक से युक्त हैं। इनमें कैदी को जेल से कोर्ट तक और कोर्ट से वापस जेल तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद मिलेगी, पुलिसकर्मी भी सुरक्षित रहेंगे। इस वैन की प्रत्येक गतिविधि को सी0सी0टी0वी0 कैमरे के साथ जोड़ा गया है। आवश्यकता पडऩे पर पैनिक बटन का भी विकल्प दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज स्थापित करने की दिशा में जो कार्य हुए हैं, आज उसने प्रदेश को निवेश के एक बेहतर गंतव्य के रूप में स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज की स्थापना लखनऊ में की जा रही है। यह हमें आधुनिक तकनीक से जोड़ेगा। अपराध नियंत्रण में इसकी प्रभावी भूमिका होगी। प्रशिक्षण संस्थान के साथ ही, यह देश व प्रदेश के लिए दक्ष युवाओं की पूर्ति में भी सक्षम होगा। मुख्यमंत्री  ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस बल है। पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में उठाये गये कदमों के अच्छे परिणाम सामने आये हैं। इसके माध्यम से राज्य की 25 करोड़ जनता के मन में विश्वास की भावना को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। राज्य में पुलिस बल के आधुनिकीकरण के साथ ही, विगत 05 वर्षों में जिन कार्मिकों को पुलिस बल का हिस्सा बनाया गया है, उनकी बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। उनकी आवासीय सुविधाओं की दिशा में बड़े कदम बढ़ाए गए हैं।

One thought on “उ0प्र0 की कानून व्यवस्था देश व दुनिया के लिए नजीर: योगी आदित्यनाथ

  1. Entdecken Sie die besten Weinverkostungen in Wien auf vienna wine tasting.
    Besucher konnen hier erstklassige Weine in malerischer Umgebung probieren.

    Die Weinverkostungen in Wien sind perfekt fur Kenner und Neulinge. Viele Veranstaltungen werden von erfahrenen Sommeliers begleitet.

    #### **2. Die besten Orte fur Weinverkostungen**
    In Wien gibt es zahlreiche Lokale und Weinguter, die Verkostungen anbieten. Das Weinmuseum im Stadtzentrum ist ein idealer Ausgangspunkt fur Weinliebhaber.

    Einige Winzer veranstalten Fuhrungen durch ihre Kellereien. Oft werden auch seltene Weine vorgestellt, die nur lokal erhaltlich sind.

    #### **3. Wiener Weinsorten und ihre Besonderheiten**
    Wiener Weine sind vor allem fur ihre Vielfalt bekannt. Der beliebte Gemischte Satz ist eine lokale Spezialitat, die aus mehreren Traubensorten besteht.

    Die Bodenbeschaffenheit und das Klima pragen den Geschmack. Die mineralischen Noten der Wiener Weine sind besonders ausgepragt.

    #### **4. Tipps fur eine gelungene Weinverkostung**
    Eine gute Vorbereitung macht die Verkostung noch angenehmer. Es empfiehlt sich, langsam zu trinken, um die Nuancen zu schmecken.

    Gruppenverkostungen bringen zusatzlichen Spa?. Gemeinsames Diskutieren uber die Aromen fordert den Austausch.

    ### **Spin-Template fur den Artikel**

    #### **1. Einfuhrung in die Weinverkostung in Wien**
    In der Stadt finden sich zahlreiche Weinguter, die eine lange Geschichte haben.

    #### **2. Die besten Orte fur Weinverkostungen**
    Einige Winzer veranstalten Fuhrungen durch ihre Kellereien.

    #### **3. Wiener Weinsorten und ihre Besonderheiten**
    Wiener Weine sind vor allem fur ihre Vielfalt bekannt.

    #### **4. Tipps fur eine gelungene Weinverkostung**
    Gemeinsames Diskutieren uber die Aromen fordert den Austausch.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *