Aaj Ki Kiran

उधमसिंह नगर जिले की फाॅयर सेफ्टी खतरे में

Spread the love



-1102 अनिवार्य  फाॅयर एन.ओ.सी. उद्योगों द्वारा नहीं ली गयी

काशीपुर। वर्ष 2018 से 2022 तक उधमसिंहनगर जिले के 6 फायर स्टेशन क्षेत्रों में 1102 अनिवार्य अग्निशमन विभाग की एनओसी उद्योगों/प्रक्रिया चलाने वालों ने नहीं ली है। वर्ष 2022 में 3 दिसम्बर तक ऐसी एनओसी न लेने वालों की संख्या 265 है। यह खुलासा सूचना अधिकार के तहत हुअस।
नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से उत्तराखंड में अग्निशमन सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न सूचनायें मांगी थी। इसे उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी को हस्तांतरित होने पर लोक सूचना अधिकारी/पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर मनोज कुमार कत्याल ने  मुख्य अग्निशमन अधिकारी उधमसिंह नगर वंश बहादुर यादव द्वारा 03 दिसम्बर 2022 के साथ उपलब्ध विवरणों की प्रति उपलब्ध करायी है। जिसमें उधमसिंह नगर जिले के 6 फायर स्टेशनों के क्षेत्रान्तर्गत वर्ष 2018 से 2022 ;सूचना उपलब्ध कराने तकद्ध कुल 1102 उद्योगों/प्रक्रिया चलाने वालों ने अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी अनिवार्य एनओसी प्राप्त नहीं है। इसमें सर्वाधिक 702 रूद्रपुर, दूसरे स्थान पर 138 पन्त नगर तथा तीसरे स्थान पर 109 काशीपुुर फायर स्टेशन क्षेत्रान्तर्गत है। इसके अतिरिक्त जसपुर क्षेत्र के 56, खटीमा के 24 तथा सितारगंज के 73 उद्योग/प्रक्रिया चलाने वाले शामिल है। नदीम को उपलब्ध वर्ष वार विवरण के अनुसार वर्ष 2018 में ऐसे एनओसी न लेने वालों की संख्या 128, वर्ष 2019 में 164, वर्ष 2020 में 205, वर्ष 2021 में 340 तथा वर्ष  2022 में 03 दिसम्बर तक 265 रही है। वर्ष 2018 में कुल 128 में रूद्रपुर केे 75, जसपुर के 7, पंतनगर के 20, काशीपुर के 6, खटीमा के 4, सितारगंज के 16 उद्योग शामिल हंै। वर्ष 2019 में कुल 164 फायर एनओसी ने लेने वालों में रूद्रपुर के 94, जसपुर के 4, पन्तनगर के 30, काशीपुर के 15, खटीमा के 5, सितारगंज के 16 शामिल हंै। वर्ष 2020 में कुल 205 में रूद्रपुर के 127, जसपुर के 5, पन्तनगर के 22, काशीपुर के 25, खटीमा के 4 तथा सितारगंज के 22 उद्योग शामिल है। वर्ष 2021 में कुल 340 में रूद्रपुर के 237, जसपुर के 7, पन्तनगर के 30, काशीपुर के 55, खटीमा के 4 तथा सितारगंज के 7 उद्योग शामिल रहे है। वर्ष 2022 में 03 दिसम्बर तक कुल 265 ऐसे मामलों में 169 रूद्रपुर, 33 जसपुर, 36 पन्तनगर, 8 काशीपुर, 7 खटीमा तथा 12 सितारगंज के शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *