Aaj Ki Kiran

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Spread the love
दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथिगण



काशीपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश जिला नगर व युवा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। मदान बिस्कुट वाली गली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में विधायक हरभजन सिंह चीमा, महापौर ऊषा चैधरी व संगठन के प्रदेशा अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एड. सनत पैगिया व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष योगेश विश्नोई संयुक्त रूप से कर रहे थे।
समारोह के दौरान संगठन के लीगल एडवाईजर एड. सनत पैगिया, संजय भाटिया, विजय सिंह, युवा विंग के रजत पाल सिंह, रितिक जैन, महिला उपाध्यक्ष वैशाली गुप्ता, नगर संरक्षक मुबारक अली, जिला कानूनी सलाहकार कैलाश प्रजापतिआदि को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की सभी इकाई से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को व्यापारी हितों के लिए सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। लाॅकडाउन के कारण पूर्व में आर्थिक दिक्कतों के कारण व्यापारी परेशानी में रहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में व्यापारी की समस्याओं को त्वरित दूर करने के प्रयास किये जायेंगे। कार्यक्रम को युवा अध्यक्ष रजत पाल, नगर अध्यक्ष राजकुमार राजू सेठी, प्रदेशाध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गौरव सक्सैना, राजकुमार यादव, मनोज जग्गा, मनीष सचदेवा, दीपक गुलाटी, सचिन अरोरा, नितिन अरोरा, कामनी गुप्ता, आकांक्षा ठाकुर, कविता यादव, वैशाली गुप्ता, सौरभ गर्ग, ब्रिजेश चैहान, सूरज प्रजापति, विवेक वर्मा, पीयूष मित्तल, मनोज शर्मा, कैलाश प्रजापति, मिंटू भगनागर, राजू अनेजा, दुर्गेश गुप्ता, दीपक पुष्पक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *