Aaj Ki Kiran

उदय होते सूर्य देव को अर्ध्य देने के बाद छठ पर्व सम्पन्न

Spread the love

काशीपुर। आस्था का चार दिवसीय महापर्व आज सुबह उदय होते सूर्य देव को जल में खड़े होकर अर्ध्य देने के उपरांत विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार की शाम क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर पहुंचे श्र(ालुओं ने अस्त होते भगवान भास्कर को अर्ध्य देकर जीवन में आने वाली मुश्किलों तथा कठिनाइयों के अस्त होने की कामना की। इस दौरान पूजन स्थल पर मेले जैसा माहौल बना रहा।
बाजपुर रोड पर चैती चौराहे के समीप स्थित महादेव नहर के समीप बने घाट पर रविवार शाम सैंकड़ों की तादाद में महिला श्र(ालुओं ने जहां एक और छठी मैया की विधि विधान से पूजा करने के बाद अस्त होते भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के सुख समृ(ि की कामना की। वहीं पुरुषों ने भी आस्था के महापर्व पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी तरह बाजपुर रोड पर सूत मिल कालोनी में भी छठ पूजा समिति के द्वारा तैयार कराए गए घाटों पर रविवार शाम बड़ी तादाद में महिला एवं पुरुष श्र(ालुओं ने छठी मैया की पूजा अर्चना में परिवार की समृ(ि की कामना करते हुए भगवान सूर्य देव को अर्ध्य अर्पित किया। सोमवार की प्रातः उदय होते सूर्य देव को जल में खड़े होकर अर्ध्य देने के उपरांत चार दिवसीय छठ पर्व विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। इस मौके पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, नगर निगम महापौर उषा चौधरी, आशीष अरोरा बॉबी, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, कामाक्षी सिंह, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अर्पित मेहरोत्रा,  संजय चतुर्वेदी, जय सिंह गौतम, सुरेश शर्मा जंगी, अपूर्व मेहरोत्रा, विनोद होंडा, त्रिलोक सिंह व छठ पूजा समिति अध्यक्ष दिनेश प्रसाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *