Aaj Ki Kiran
Spread the love



काशीपुर। उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज की नई प्रबंध कार्यकारिणी समिति का गठन चुनाव अधिकारी हरीश कुमार सिंह एडवोकेट व पर्यवेक्षक खंड शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से किया गया। विद्यालय की नई कार्यकारणी में केसी सिंह बाबा अध्यक्ष, हिमांशु गर्ग उपाध्यक्ष, शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल प्रबंधक, कृष्ण वर्मा चौहान उपप्रबंधक, राजेंद्र कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए। वहीं नवगठित प्रबंध कारिणी में )षि कुमार अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजीव कुमार अग्रवाल, अभिषेक गोयल, सर्वसम्मति से सदस्य निर्वाचित हुए। नवगठित प्रबंध कार्यकारिणी पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *