उदयराज हिंदू इंटर कालेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए
काशीपुर। राजकीय नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय कटोराताल में उदयराज हिंदू इंटर कालेज की एनएसएस शाखा इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान एनएसएस स्वयं सेवकों ने स्वागत गीत, लक्ष्यगीत समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा ने सात दिवसीय शिविर संचालन कार्यक्रम की रुपरेखा की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साहू ने लक्ष्यगीत और एनएसएस के आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं पंरतु आप’ को परिभाषित करते हुए स्वयं सेवकों से कहा कि अपने व्यक्तित्व और समाज के विकास के लिए जीवन में निरन्तरता बनाए रखना जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार अग्रवाल, अभिषेक गोयल, पूर्व प्रवक्ता शेष कुमार सितारा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, सुनील कुमार, कौशलेश गुप्ता, मनोज कुमार विश्नोई, रणधीर सिंह, मनोज शर्मा, दिनेश चंद्र गोस्वामी, सुरेश सिंह, भावना पपनै, शुभम लोहनी समेत प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
