Aaj Ki Kiran

उत्तराखण्ड की पांचों सीटांे सहित पूरे भारत में खिलेगा कमल: भट्ट

Spread the love



-भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया


काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मिशन-2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
  इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारा प्रत्याशी चेहरा नहीं होता हमारा प्रत्याशी कमल का फूल होता है जिसको राष्ट्रीय नेतृत्व तय करता है। श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचो सीटों सहित पूरे भारतवर्ष में कमल ही कमल खिलेगा जिसको कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही कमर कर चुका है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारी प्रभारी एवं सह प्रभारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सह प्रभारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक की दो दिवसीय बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार, विस्तारक समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट, आदित्य कोठारी, नरेश बंसल राष्ट्रीय स्वयं कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, बलवंत सिंह बौर्याल, डा. कल्पना सैनी, आदित्य चौहान, विकास शर्मा, पुनीत मित्तल, नवीन ठाकुर, अजीत नेगी, अमित सिंह रावत, टंडन अजय कोठियाल, राम मेहरोत्रा, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, राजेन्द्र सैनी, प्रशांत पंडित, रजत कुमार, महेश गणेश, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, डा. सुदेश चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली गुप्ता, उमा जोशी, सर्वजीत सिंह, चौधरी समरपाल, विपिन अरोरा, रवि प्रजापति, रेखा सक्सैना, राहुल पैगिया, पुष्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *