Aaj Ki Kiran

उत्तराखंड में यात्री वाहनों का तीन महीने का टैक्स माफ हो सकता हैःप्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा

Spread the love

देहरादून। खुशखबरी अब उत्तराखंड में यात्री वाहनों का तीन महीने का टैक्स माफ हो सकता है। परिवहन विभाग ने टैक्स माफी का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है। यदि सरकार प्रस्ताव को पास कर देती है तो प्रदेश में डेढ़ लाख मोटर मालिकों को इसका लाभ मिलेगा। जिनका कोरोना काल मे काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अप्रैल महीने से कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते कोरोना कफ्र्यू लागू हो गया था, जिस कारण यात्री वाहनों का संचालन नहीं हो पाया।
यात्री वाहनों के मालिकों ने सरकार से आर्थिक मदद, टैक्स में छूट के साथ ही किराया बढ़ाने की मांग की। सरकार यात्री वाहनों के ड्राइवर-कंडक्टरों को छह माह तक दो-दो हजार की आर्थिक मदद देने का शासनादेश कर चुकी है। अब टैक्स माफ करने की तैयारी चल रही है। परिवहन विभाग ने अप्रैल से जून तक का टैक्स माफ करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर वित्त को भेज दिया है।
कोरोना कफ्र्यू के दौरान जब वाहनों का संचालन नहीं हुआ, उस दौरान का टैक्स माफ करने के लिए हमने प्रस्ताव वित्त को भेजा है। यह प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में जाएगा। टैक्स छूट का फैसला कैबिनेट बैठक में ही होगा।
रंजीत सिन्हा, सचिव परिवहन

One thought on “उत्तराखंड में यात्री वाहनों का तीन महीने का टैक्स माफ हो सकता हैःप्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा

  1. Bạn có thể xem live với hơn 200+ trận đấu siêu hấp dẫn như: 888SLOT Cyber Alliance Cup, Open Fire All Stars, Demacia Cup, LCK,… Chúng tôi cho phép người chơi so sánh tỷ lệ cược trước khi vào tiền đồng thời, xem nhanh kèo từ 3-4 ngày để vào ăn được bộn tiền khi chiến thắng. TONY12-30

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *