उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 6 दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम की आंखमिचैली देखी जा रही है। पहाड़ों में भी गर्मी महसूस की जा रही रही है। हालांकि आईएमडी की मानें तो उत्तराखंड मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 15 मार्च तक मौसम खराब रह सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से लेकर 13 मार्च के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 11 से लेकर 13 मार्च के दौरान ही 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। उत्तराखंड के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। इन्हीं जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की बर्फबारी भी देखी जा सकती है। इस दिन देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में भी कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने 15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं इन जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी के भी आसार बन रहे हैं। उत्तराखंड के बाकी पहाड़ी जिलों में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते 15 मार्च तक मौसम की बेरुखी देखी जाएगी।
