Aaj Ki Kiran

उत्तराखंड पुलिस के खर्च में पांच सालों में भारी बढ़ोत्तरी

Spread the love

उत्तराखंड पुलिस के खर्च में पांच सालों में भारी बढ़ोत्तरी
-सूचना अधिकार खुलासाः गुप्त सेवा व्यय हुआ 16 गुना, परिश्रमिक हुआ 243 गुना

उत्तराखंड पुलिस के खर्च में पांच सालों में भारी बढ़ोत्तरी
उत्तराखंड पुलिस के खर्च में पांच सालों में भारी बढ़ोत्तरी

काशीपुर। उत्तराखंड पुलिस के खर्च में पिछले पांच वर्षों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। यह खुलासा सूचना अधिकार के अन्तर्गत उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा नदीम उद्दीन एडवोकेट को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।
उपलब्ध सूचना के अनुसार पुलिस विभाग का वित्तीय वर्ष 2020-21 का कुल खर्च 40 करोड़ 37 लाख 73 हजार 683 था जो 2021-22 में 59 प्रतिशत बढ़कर 64 करोड़ 35 लाख 11 हजार 925 हो गया। वर्ष 2022-23 में पुनः कम होेकर 42 करोड़ 10 लाख 77 हजार 225 हो गया। वर्ष 2023-24 में तीन गुना से अधिक होकर 146 करोड़ 77 हजार 724 हो गया जो 2024-25 में बढ़कर 209 करोड़ 63 लाख 90 हजार 34 हो गया। यह बढ़ोत्तरी पिछले पांच वर्षों 419 प्रतिशत है। श्री नदीम को उपलब्ध मदवार खर्च के विवरण के अनुसार वर्ष 2024-25 में वेतन पर 19 करोड़ 01 लाख 99 हजार 856 रू. खर्च हुये जबकि मजदूरी पर 6 लाख 99 हजार 274, मंहगाई भत्ते पर 9 करोड़ 94 लाख 8 हजार 91, यात्रा व्यय पर 27 लाख 50 हजार 667, अन्य भत्तों पर 1 करोड़ 74 लाख 56 हजार 807, परिश्रमिक मद पर 27 करोड़ 73 लाख 83 हजार 355, चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर 24 लाख 96 हजार 913 रूपये, लेखन सामग्री एवं छपाई पर 39 लाख 99 हजार 257, कार्यालय फर्नीचर एवं उपकरण पर 8 लाख 98 हजार 557, कार्यालय व्यय पर 49 लाख 99 हजार 862, किराया उपशुल्क एवं कर स्वामित्व मद पर 5 लाख, विज्ञापन एवं प्रकाशन पर 54 लाख 44 हजार 885, उपयोगिता बिलों के भुगतान पर 74 लाख 13 हजार 940, कम्प्यूटर हार्डवेयर साफ्टवेयर एवं अनुरक्षण पर 10 करोड़ 49 लाख 89 हजार 588, व्यवसायिक तथा विशेष सेवा पर 5 करोड़ 92 लाख 5 हजार 580, कार्यालय वाहन क्रय पर 24 करोड़ 95 लाख 24 हजार 164, वाहन संचालन अनुरक्षण ईधन पर 37 करोड़ 98 लाख 94 हजार 439, अतिथ्य व्यय पर 6 लाख 98 हजार 956, गुप्त सेवा पर 1 करोड़ 50 लाख, मशीन उपकरण सज्जा एवं संयत्र पर 47 करोड़ 25 लाख 74 हजार 718, अन्य विभागीय व्यय पर 9 लाख 98 हजार 351, सामग्री एवं सम्पूर्ति पर 3 करोड़ 99 लाख 13 हजार 998, अनुरक्षण व्यय पर 9 करोड़ 99 लाख 91 हजार 816, लघु निर्माण पर 5 करोड़ 99 लाख 46 हजार 930 रू. खर्च हुये है।