Aaj Ki Kiran

उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में समाजसेवी, शिक्षाविद्, उद्यमी और आंदोलनकारी सम्मानित

Spread the love

उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में समाजसेवी, शिक्षाविद्, उद्यमी और आंदोलनकारी सम्मानित

उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में समाजसेवी, शिक्षाविद्, उद्यमी और आंदोलनकारी सम्मानित
उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में समाजसेवी, शिक्षाविद्, उद्यमी और आंदोलनकारी सम्मानित

रुद्रपुर। नगर निगम सभागार में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की स्मृति में ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, सांस्कृतिक कर्मियों और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के बैनर तले किया गया। सम्मानित हस्तियों में पौड़ी जनपद की रेखा बलूनी प्रमुख रहीं, जो अपने लोकगीतों और कविताओं के माध्यम से पलायन के विरुद्ध जनजागरण अभियान चला रही हैं। अल्मोड़ा के अजय परिहार को ‘परिहार एंटरप्राइज’ के तहत गोट फार्मिंग के जरिए रोजगार सृजन के लिए सराहा गया। श्री तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट, जिंदगी जिंदाबाद की लवली लांबा, सारथी दिव्यांग वेलफेयर सोसाइटी की एडवोकेट संध्या सक्सेना और पर्वतीय समाज समिति के गिरीश चंद्र जोशी और उनकी टीम को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ‘मशरूम लखपति दीदी’ के नाम से प्रसिद्ध जानकी गोस्वामी, विजडम पब्लिक स्कूल के गोपाल सिंह पटवाल, ईशु डांगी, भारत सिंह डांगी, जवाहर नगर की ग्राम प्रधान तारा पांडे, समाजसेवी मोहन पांडे, डॉ. एलएम उप्रेती को अंगदान-नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने और हरविंदर सिंह चुग को रक्तदान शिविरों में प्रेरक भूमिका निभाने के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त नीलम कांडपाल, दीपा मटेला, मोहनी बिष्ट, माला देवी स्वयं सहायता समूह, भुवन जोशी (विश्व हिंदू परिषद) और विराट आर्य (गोरक्षा दल) सहित कई अन्य व्यक्तित्वों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान के लिए अलंकृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर एवं अवतार सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से की।