उत्तराखंड अग्निशमन विभाग ने बचाई 2626 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति

Spread the love


-37254 अग्नि काण्डो में हुआ 545 करोड़ से अधिक का नुकसान

काशीपुर। वर्ष 2001 से 2022 तक 22 वर्षों में उत्तराखंड में 37254 अग्नि काण्डो में 545 करोड़ 61 लाख 34 हजार 381 रू. की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है वहीं इन अग्निकाण्डांे में 2626 करोड़ 68 लाख 89 हजार 633 रू. की सम्पत्ति को बचाया गया है। 2016 से 2022 तक 33 अग्निकाण्डों की घटनायें असत्य भी पायी गयी है। यह खुलासा उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा सूचना अधिकार के अन्तर्गत नदीम उद्दीन एडवोकेट को उपलब्ध करायी सूचना से हुआ।
नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से उत्तराखंड में फायर की घटनाओं व उससे हुये अनुमानित नुकसान की वर्षवार सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/उपनिदेशक ;तकनीकीद्ध अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड ने अपने पत्रांक 02/2022 के साथ 2001 से 2022 तक घटित अग्निकाण्डों का विवरण उपलब्ध कराया है। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार वर्ष 2001 से 2022 तक उत्तराखंड में कुल 37287 आग की घटनायें हुयी है जिसमें 2016 से 2022 तक 33 घटनायें असत्य पायी गयी तथा कुल आग की घटनायें 37254 हुई है। इसमें अनुमानित जोखिम सम्पत्ति रू. 545 करोड़ 61 लाख 34 हजार 381 रू. की थी जबकि 2626 करोड़ 68 लाख 89 हजार 633 रू. की सम्पत्ति बचाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello