काशीपुर। राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता ;प्रारंभिक शिक्षाद्ध में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कनकपुर के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने पर विद्यालय मंे उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले छात्रों में राज्य स्तर पर ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र तिलकराज के अलावा सुहानी, निधि, सुमित आदि शामिल हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नेगी ने विद्याथियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने इन खिलाड़ियांे के लिए हर संभव मदद को आश्वस्त किया गया। प्रधानाध्यापक एवं सीआरसी प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर विद्यालय के 26 विद्यार्थियों ने मेडल प्राप्त किये। इस दौरान बीआरसी समन्वयक अनिल चौहान, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, सतीश विश्नोई, मनोज शर्मा, ब्रजभूषण विश्नोई, रीना शर्मा, अनुकिरन गौतम, शालिनी अग्रवाल, ओमराज आदि उपस्थित थे।
