उत्कृष्ट कार्य के लिए डा. उपेंद्र ओली प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन अवार्ड से सम्मानित

हल्द्वानी। उत्तराखंड आईएमए का 23वां वार्षिक अधिवेशन, उत्तराकोन-2025 देहरादून में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य सचिव आनंद वर्धन एवं विशिष्ट अतिथि डीजी हेल्थ डा. सुनीता टमटा रहीं। हल्द्वानी के आईएमए. अध्यक्ष डा. उपेंद्र कुमार ओली को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया। डा. उपेंद्र ओली ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई और डॉक्टरों से युवाओं को नशे से बचाने का आह्वान किया।
