काशीपुर। बीते मंगलवार की दोपहर पुलिस का स्टीकर लगी बाइक पर सवार तीन चोर रिकवरी की गई ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करते दिखे। सूझबूझ का परिचय देते कम्पनी के कर्मचारियों ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया तथा कम्पनी के फील्ड आॅफिसर सुरजीत सिंह व फोरमेन ललित गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीपीयू टीम ने मौक पर पहुंच कर तीनों चोरों को बाइक समेत ले जाकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। ललित गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ धारा 379, 411 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर थाना आईटीआई क्षेत्रांतर्गत ग्राम कनकपुर निवासी लीलाधर पुत्र जयदेव सिंह, तथा सूरज पुत्र शिवनंदन और ग्राम जोशी का मझरा निवासी अजय कुमार पुत्र सुन्दर बताते गए हैं।
