इश्क पर जोर नहीं, 27 साल बड़े प्रोफेसर से शिष्या को हुआ प्यार, कर ली शादी!

Spread the love



लंदन । कहावत है इश्क पर जोर नहीं होता ऐसा ही कुछ ब्रिटेन में हुआ यहां एक लड़की ने अपने प्रोफेसर से शादी कर ली। प्रोफेसर और लड़की में 27 साल का अंतर है। इस ऐज गैप को लेकर लड़की कहती है- श्मैंने अपने टीचर से शादी की, मुझे 27 साल के एज गैप की परवाह नहीं।श् उसका कहना है कि लोग क्या कहते हैं, इसकी भी उसे परवाह नहीं। वह कहती है कि ये श्पहली नजर में प्यारश् का मामला है। दरअसल, मरियम टेरिला तंजानिया के मोरोगोरो के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती थीं। यहीं पर उनकी मुलाकात दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर ग्रेजेगोर्ज से हुई। पहली ही नजर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। 2017 में ये जोड़ी पहली बार डेट पर गई। तब मरियम की उम्र 21 साल थी और ग्रेजेगोर्ज की 48 साल। इसके बाद उन्होंने 2018 में शादी कर ली। दोनों की उम्र में इतना ज्यादा अंतर था, इसलिए उन्हें लोगों की नकारात्मक टिप्पणी भी झेलनी पड़ी। अभी ये कपल पोलैंड में रहता है।
खबरों के मुताबिक, इस समय मरियम की उम्र 26 साल है, जबकि उनके पति ग्रेजेगोर्ज 53 वर्ष के हैं। कपल की उम्र के बीच 27 साल का अंतर है। फिलहाल मरियम और ग्रेजेगोर्ज दोनों अपने तीन साल के बेटे के साथ हंसी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं। मरियम कहती हैं कि अधिक एज गैप के कारण लोग अक्सर ग्रेजगोर्ज को हमारे बेटे का दादा समझ लेते हैं। पति के सफेद बालों के कारण इस तरह की स्थिति अक्सर पैदा हो जाती है।
बकौल मरियम मेरी और ग्रेजेगोर्ज की उम्र में अंतर के कारण उसे लोगों के निगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग कहते हैं कि मरियम ने ग्रेजेगोर्ज के पैसों के लिए उससे शादी की। हालांकि, मरियम कहती हैं कि मेरे पति इतने अमीर भी नहीं हैं।
वो कहती हैं कि हमारे बीच काफी कुछ अलग हैं, जैसे- लिंग, उम्र, धर्म, संस्कृति, राजनीति और जीवन के अनुभव। लेकिन जैसे-जैसे साल बीतते हैं, हम एक-दूसरे से सीखते हैं और यह शायद हमारे रिश्ते की सबसे आकर्षक बात है। हम एक-दूसरे को खोजते रहते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर वो बेटे के रोजाना के क्रियाकलापों को रिकॉर्ड करती हैं और लोगों से इंगेज करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello