Aaj Ki Kiran

इंदौर व भोपाल का विकास देखने उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि मंडल में शामिल महापौर दीपक बाली मध्य प्रदेश रवाना

Spread the love

काशीपुर। देवभूमि के शहरी  विकास  को आधुनिक रूप देकर और तेजी से आगे बढ़ाने हेतु आधुनिक व्यवस्थाओं पर होने वाली चर्चा और भ्रमण में भाग लेने के लिए काशीपुर के महापौर दीपक बाली उत्तराखंड की नगर निकायों के प्रमुखों और अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप  में मध्य प्रदेश रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड का शहरी विकास निदेशालय दिसंबर माह को पूरी तरह विकास चेतना के साथ जोड़ रहा है। इसी संदर्भ में 9 से 12 दिसंबर तक भोपाल और इंदौर में तय की गई विशेष अध्ययन यात्रा के लिए 20 सदस्यीय टीम का प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश रवाना हो गया है, जिसमें  काशीपुर के मेयर दीपक वाली, )षिकेश के मेयर शंभू पासवान एवं हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण सहित नगर पालिकाओं व नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा नगर प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण अधिकारी भी शामिल हैं। यह दल मध्य प्रदेश के सफल शहरी मॉडल-इंदौर की साफ स्वच्छ व्यवस्था, भोपाल की स्मार्ट तकनीक, भीड़ प्रबंधन, सार्वजनिक सुविधाओं के डिजिटलीकरण और ट्रांसपोर्ट सिस्टम का प्रत्यक्ष अध्ययन करेगा। रवाना होने से पूर्व महापौर दीपक बाली ने  कहा  कि अब समय आ चुका है जब उत्तराखंड के शहरों को बिल्कुल आधुनिकदृदृष्टिकोण के साथ पुनर्गठित किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन कार्यक्रमों से मिलने वाले अनुभवों को सीधे काशीपुर की योजनाओं में उतारा जाएगा। बताया कि मध्य प्रदेश से ही वे 13 और 14 दिसंबर को गुजरात के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वें सूरत शहर में होने जा रही अखिल भारतीय महापौर परिषद की 116वीं कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में शामिल होंगे।