आर्य समाज काशीपुर के चुनाव सम्पन्न, अतुल कुमार रस्तोगी बने प्रधान
काशीपुर। आर्य समाज काशीपुर का वर्ष 2025-26 का वार्षिक चुनाव रविवार को नगर के मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक यज्ञ एवं सत्संग के पश्चात संपन्न हुआ।
सर्वसम्मति से अतुल कुमार रस्तोगी-प्रधान और संजय अग्रवाल-मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, उपप्रधान पद पर अजय अग्रवाल, उप मंत्री मनोज कुमार विश्नोई, दूसरे उप मंत्री और प्रचार मंत्री विकल्प गुड़िया, कोषाध्यक्ष अमरीश गर्ग, आय-व्यय निरीक्षक सुरेश चंद्र तिवारी, पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्याय, अधिष्ठाता आर्यवीर दल हेतु मयंक अग्रवाल एवं द्रोणासागर स्थित श्री मद्यानंद आश्रम हेतु एडवोकेट वीरेंद्र कुमार चौहान का प्रबंधक पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त उपरोक्त महानुभाव अंतरंग सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए जिनमें प्रेम प्रकाश गुप्ता, शिव चरण सिंह विश्नोई, अवध कुमार अग्रवाल, विजय कुमार शर्मा, मयंक गुप्ता, मनोज कुमार सक्सेना एवं प्रभाकर पाठक थे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आर्य समाज काशीपुर के पूर्व प्रधान प्रेम प्रकाश गुप्ता एवं सबसे कर्मठ एवं वयोवृ( सभासद शिवचरण विश्नोई को आर्य समाज काशीपुर का सर्वसम्मति से संरक्षक मनोनीत किया।