Aaj Ki Kiran

आर्मी स्कूल हेमपुर ने जीता ज्ञानार्थी इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट

Spread the love

काशीपुर। गिरीताल स्थित ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में गत दिवस ज्ञानार्थी इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में शेरेटन अकेडमी जसपुर, जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल, आर्मी स्कूल हेमपुर, ग्रेट मिशन हिम्मतपुर, शेम्फोर्ड विद्यालय प्रतापपुर, जीडी गोयनका काशीपुर, केपीसी, छावनी चिल्ड्रंस अकेडमी, मारिया अस्सुम्प्टा, तुलाराम राजाराम, साई पब्लिक स्कूल और शिवालिक होली माउंट अकेडमी समेत काशीपुर, रामनगर एवं जसपुर क्षेत्र की 12 स्कूली टीमों ने प्रतिभाग किया।
टूर्नामेंट का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राहुल पैगिया, मुक्ता सिंह, दीपक सिंघल, अनुज भाटिया, डॉ. आरएस तिवारी, सुबोध सिंह, मधुमिता बनर्जी, डॉ. सौम्या बनर्जी, प्रदीप सपरा, डॉ. वरुण मोहन गुप्ता, सन्तोष मेहरोत्रा, शिवानी मेहरोत्रा, मनोज मिश्रा ने सयुक्त रूप से खिलाड़ियांे का परिचय प्राप्त कर किया। सभी मैच नॉक आउट पर आयोजित थे। फाइनल में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम द्वारा एक कड़े संघर्ष में मारिया अस्सुम्प्टा कान्वेंट को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रियांशु को सर्वाेच्च खिलाड़ी के सम्मान नवाजा गया। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम को एनसी सिंह, मुक्ता सिंह व बीबी भट्ट द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रमुख रेफरी शरद यादव व अतुल रहे। जबकि टेक्निकल कमेटी के इंचार्ज पवन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *