Aaj Ki Kiran

आरओबी निर्माण में धांधली एवं परेशानियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगीः प्रभात साहनी

Spread the love

काशीपुर। आरओबी निर्माण के दौरान आ रही परेशानियों को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी ने निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों से मुलाकात की। स्टेशन रोड स्थित राधेश्याम बिल्डिंग के तमाम व्यापारियों ने कहा कि आरओबी ढलान की साइड रोड चैड़ाई में छोटी होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी ने कहा कि राधेश्याम बिल्डिंग वाली रोड को चैड़ाई में 10 फीट के दायरे में किया जाए।  व्यापारियों की आवाज बुलंद करते हुए प्रभात साहनी ने कहा कि आरओबी निर्माण में धांधली एवं परेशानियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस दौरान व्यापार मंडल महामंत्री अमन बाली, गौरव गुलाटी, जगमोहन सिंह, विजेंद्र चैधरी, अमित मित्तल, विशाल वर्मा समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *