आने वाला समय पूरे देश में भाजपा का ही होगा : कविता यादव

Spread the love

आने वाला समय पूरे देश में भाजपा का ही होगा : कविता यादव

आने वाला समय पूरे देश में भाजपा का ही होगा : कविता यादव
आने वाला समय पूरे देश में भाजपा का ही होगा : कविता यादव

काशीपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत पर पूर्व पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा को 27 वर्षों के बाद यह ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने कहा कि इस जीत से दिल्ली के विकास में नए युग की शुरुआत होगी। कविता यादव ने इस जीत को कुशासन से मुक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता पिछले 27 वर्षों से खोखले वादों और आश्वासनों से त्रस्त थी। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया और परिवर्तन का फैसला किया। उधर उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा को मिली महत्वपूर्ण सफलता पर उन्होंने कहा कि यहां मतदाताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने बताया कि आने वाला समय पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का ही होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello