Aaj Ki Kiran

आत्महत्या करने छत पर पहुंची बेटी छलांग लगाए उससे पहले पिता ने उसे बचा लिया

Spread the love


वलसाड । आज की पीढ़ी इतनी असहनशील हो गई है कि अपनी मनमानी पूरी नहीं होने पर आत्महत्या करने से पीछे नहीं हटती ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती आत्महत्या करने के मकसद से एपार्टमेंट की छत पर पहुंच गईद्य हांलाकि युवती के छत से छलांग लगाने से पहले उसके पिता ने बचा लिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सिलवासा में एक युवती आत्महत्या करने के उद्देश्य से फ्लैट की छत पहुंच गई। युवती के छत पर चढ़ने से आसपास के लोग जमा हो गए। युवती के माता-पिता को जब इसकी खबर लगी तो वह छत पर पहुंच गए और बेटी को समझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन युवती अपने माता-पिता की कोई बात समझने को तैयार नहीं थी। जब लगा कि युवती किसी कीमत पर समझने को तैयार नहीं है, तब माता ने उसे अपनी बातों में लगा रखा और पिता चुपके से उसके पास पहुंच गया। युवती छलांग लगाए इससे पहले पिता उसका हाथ पकड़ लिया और उसे गोद में उठाकर नीचे घर में ले गए। युवती क्यों आत्महत्या करना चाहती थी, इसका फिलहाल पता नही चला है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे संभवतरू एपार्टमेंट में रहनेवाले किसी व्यक्ति ने बनाया है।

One thought on “आत्महत्या करने छत पर पहुंची बेटी छलांग लगाए उससे पहले पिता ने उसे बचा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *