आजमगढ़ जिला कारागार में 10 एचआईवी पॉजिटिव कैदी मिलने से मचा हुआ है हड़कंप

Spread the love


आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिला कारागार में 10 कैदियों के एचआईवी संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। ये सभी जिले के इटौरा स्थित जिला कारागार में बंद हैं। वहीं अन्य बंदियों की जांच प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट जेल प्रशासन और शासन को भी दी है। जेल प्रशासन इन कैदियों की हिस्ट्री पता करने में लगा है।
  आजमगढ़ जिले के इटौरा में बनी नई हाईटेक जेल में न्यायालय के आदेश पर बंदियों की एचआईवी जांच की जा रही है। जिससे पता चले कि कितने बंदी एचआईवी संक्रमित हैं। इस समय कारागार में कुल 2500 बंदी हैं। जिसमें महिला व पुरूष शामिल हैं। बताया गया कि जेल में चल रही एचआईवी जांच की प्रक्रियां में बंदी भाग नहीं लेना चाह रहे हैं। अभी तक आधे बंदियों की जांच हो चुकी है। जिसमें कुल 10 एचआईवी संक्रमित बंदी मिले हैं। अभी तक किसी महिला बंदी में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
  स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो के अनुसार 2500 बंदियों में से अब तक कुल 1322 बंदियों की जांच हो चुकी है। जिसमें 10 बंदी पॉजिटिव आए हैं। 5 बंदियों को एचआईवी होने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 5 बंदियों की कन्फर्मेशन टेस्ट के लिए, दूसरी बार जांच लैब भेजी गई है। जेल प्रशासन इनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। इस बात पर चर्चा हो रही है कि आखिर 10 लोगों में एचआईवी संक्रमण फैला कैसे।
  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बंदियो की एचआईवी जांच की जा रही है। अब तक कुल 10 मरीज एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। इन बंदियों को सामान्य बंदियों की ही तरह रखा गया है। इनको वायरल के हिसाब से दवाएं दी जा रही हैं। अगर किसी बंदी को कोई और समस्या हुई तो उसके हिसाब से उसका इलाज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello