आईएमटी में ‘वित्तीय साक्षरता’ पर वर्कशाप का आयोजन

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में दो दिवसीय ‘वित्तीय साक्षरता’ पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के बीबीए, बीसीए एवं बी. कॉम ;ऑनर्सद्ध के विद्यार्थियों के लिए आयोजित उक्त वर्कशॉप का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर बचत, निवेश एवं मजबूत वित्तीय प्रबंधन आदि की जानकारी देना था। वर्कशॉप में एसबीआई एवं नेशनल इंस्टीट्यूट आफ सिक्योरिटी मार्केट के रिसोर्स पर्सन डॉ. अंकुर भटनागर ने विद्यार्थियों को वर्तमान परिवेश में निवेश एवं बचत की बहुत सारी योजनाओं से अवगत कराया, डॉक्टर निमिषा ने बताया कि इस वर्कशाप के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंकुश शर्मा एवं फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सिमरन सेठी कुकरेजा रही। इस अवसर पर समस्त फैकल्टी और स्टाफ उपस्थित रहा।
